Thursday 25 August 2011

एक पत्ता रोज, पैसों के साथ मिलेगा अच्छा जीवन...

धन या पैसा आज के समय सभी के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है। पैसों का महत्व इस बात से साफ प्रतीत होता है कि  पैसा सबकुछ नहीं है लेकिन बहुत कुछ है।





कोई भी व्यक्ति हो, अमीर या गरीब, सभी को धन की आवश्यकता है। पैसों का काम केवल पैसा ही कर सकता है। इसी वजह से हम अपने स्तर पर अधिक से अधिक धन प्राप्त करने के लिए कई प्रकार के प्रयास करते हैं। ताकि हमारे घर-परिवार के सदस्यों को अभाव का जीवन न जीना पड़े।




ज्योतिष और धर्म शास्त्रों में धन प्राप्ति के अचूक उपाय बताए गए हैं। धन के लिए देवी महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होना सबसे जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह बाधाओं के चलते धन प्राप्ति के योग नहीं हैं तो उन ग्रह दोषों का उचित उपचार किया जाना चाहिए। इसके साथ ही देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के प्रयास करने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा रहता है वहां दरिद्रता नहीं रहती।




तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना गया है। इसकी प्रतिदिन पूजा से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। जिससे घर के सदस्यों की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही वास्तु के अनुसार भी तुलसी का पौधा घर में होने से कई प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही समाप्त हो जाते हैं।




आयुर्वेद के अनुसार एक तुलसी का पत्ता प्रतिदिन खाने से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ बना रहता है। इसके अलावा व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। तुलसी पूजन के बाद एक पत्ता प्रसाद स्वरूप प्रतिदिन खाने से हमारी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। आय के सभी स्रोतों से फायदा प्राप्त होता है।

जब आपको हो ऐसी परेशानियां तब केवल नीले फूल बहा दे नदी में...

सामान्यत: परेशानियां सभी के जीवन में हैं, जिन्हें दूर करने के लिए कई प्रकार के प्रयास किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार अलग-अलग प्रकार की परेशानियों के लिए अलग-अलग ग्रह जिम्मेदार होते हैं। कुंडली में ग्रहों की स्थिति ही हमें सुख और दुख प्रदान करती है।

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह बताए गए हैं जिनमें शनिदेव को न्यायाधिश माना गया है। इसी वजह से शनि को क्रूर ग्रह बताया गया है। यह हमारे कर्मों के अनुसार ही हमें अच्छा या बुरा फल प्रदान करता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ हो तो उसे घर-परिवार से सुख-शांति नहीं मिलती है। पिता-पुत्र में वाद-विवाद चलता रहता है। व्यवसाय में हानि होती है। इसके साथ उस व्यक्ति का स्वभाव चिड़चिड़ा तथा झूठ बोलने वाला होता है। पैसा कमाने में कड़ी मेहनत करनी होती है फिर भी पर्याप्त धन प्राप्त नहीं होता। यदि आपके साथ भी ऐसी ही शनि ग्रह से जुड़ी परेशानियां चल रही हों तो किसी बहती नदी में नीले रंग के फूल बहाएं। यह उपाय प्रति शनिवार किया जाना चाहिए। फूल बहाते समय शनिदेव से सुख और शांति के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

शनि का संबंध में नीले रंग से बताया गया है अत: नीले फूल इन्हें अत्यंत प्रिय माने गए हैं। इसी वजह से नीले फूल शनि देव के निमित्त बहाने से वे अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों के दुख या परेशानियों को दूर कर देते हैं।




पहले ये चमत्कारी शब्द लिखें, फिर शुरू करें खास काम

आमतौर विशेष पूजा के बाद घरों के बाहर मुख्य द्वार के दोनों ओर शुभ और लाभ लिखा जाता है। हर मांगलिक कार्य में स्वस्तिक बनाया जाता है, इसी के साथ शुभ-लाभ भी लिखा जाता है। सिंदूर या कुमकुम से शुभ और लाभ लिखने के पीछे ऐसी मान्यता है कि इससे महालक्ष्मी सहित श्री गणेश भी प्रसन्न होते हैं। इसी वजह से यदि आप को पेपर वर्क प्रारंभ कर रहे हैं तो सबसे पहले श्री गणेशाय नम: लिखें या शुभ-लाभ लिखें या स्वस्तिक बनाएं।

शास्त्रों अनुसार गणेशजी के दो पुत्र माने गए हैं, एक क्षेम अर्थात शुभ और दूसरे पुत्र का नाम है लाभ। घर के बाहर शुभ-लाभ लिखने का मतलब यही है कि हमारे घर में सुख और समृद्धि सदैव बनी रहे। ऐसी प्रार्थना ईश्वर से की जाती है। शुभ (क्षेम) लिखने का का अर्थ है कि हम प्रार्थना करते हैं कि जिन साधनों, कला या ज्ञान से धन और यश प्राप्त हो रहा है वह सदैव बना रहे।

लाभ लिखने का अर्थ है कि भगवान से हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे घर की आय अथवा धन हमेशा बढ़ता रहे। श्री गणेश की कृपा से हमारा व्यवसाय या आय प्राप्ति स्रोत सदैव बढ़ते रहे। 



पीली कौड़ी जेब में रखों, हो जाओगे मालामाल...

आज सभी चाहते हैं उनकी जेब हमेशा ही पैसों से भरी रहे और धन से जुड़ी समस्याएं उनसे दूर रहे। पैसा कमाने के लिए सभी अपने-अपने स्तर में खूब मेहनत करते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं उन्हें ज्यादा धन प्राप्त हो पाता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष योग होते हैं जिनसे व्यक्ति को जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं रहती।

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह अशुभ प्रभाव देने वाला है तो उसकी आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कुंडली में अशुभ ग्रह को ठीक करने के लिए सही उपचार करना चाहिए। इसके अतिरिक्त धन की देवी महालक्ष्मी की आराधना भी श्रेष्ठ फल प्रदान करती है। महालक्ष्मी की कृपा के बाद भक्त को कभी भी पैसों की कमी नहीं रहती है।

नियमित रूप से देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही एक अन्य उपाय अपनाएं। जिससे निश्चित ही कुछ दिनों में पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

किसी भी शुभ मुहूर्त में बाजार से दो पीली कौड़ी लेकर आएं। यह किसी भी पूजन सामग्री की दुकान पर आसानी से मिल जाती है। घर आकर किसी विशेष दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म आदि करने के बाद महालक्ष्मी के पूजन की तैयारी करें। पूजन में देवी लक्ष्मी का चित्र या मूर्ति रखें। मूर्ति के साथ ही दोनों पीली कौडिय़ों को रखें। अब विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा करें। पूजन के बाद दोनों पीली कौडिय़ों को अलग-अलग लाल कपड़े में बांधे। अब एक कौड़ी घर में वहां रखें जहां पैसा रखते हैं। दूसरी कौड़ी अपने साथ अपनी जेब में हमेशा रखें। ध्यान रहे कौड़ी साथ रखने के बाद अधार्मिक कार्यों से खुद को बचाकर रखें। अन्यथा यह उपाय निष्फल हो जाएगा।



दिमाग चलता है लेकिन पैसा नहीं कमा पाते ऐसे लोग...

मेष लग्न की कुंडली में सूर्य की स्थिति के संबंध में अब तक आपने जाना कि सूर्य प्रथम से लेकर दशम भाव में क्या-क्या फल प्रदान करता है... अब जानिए सूर्य यदि ग्यारहवें भाव में स्थित हो तो व्यक्ति का जीवन कैसा रहता है...

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली मेष लग्न की है और उसमें सूर्य ग्यारहवें भाव में स्थित है तो व्यक्ति को पैसा कमाने में कड़ी मेहनत करना पड़ती है। ग्यारहवां भाव यानि कुंभ राशि का स्वामी शनि है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य और शनि में शत्रुता है। अत: इसी वजह से कई बुरे फल भी प्राप्त होते हैं। इस भाव से सूर्य अपनी सातवी दृष्टि से खुद की राशि सिंह में देख रहा है। यह पंचम भाव विद्या तथा संतान से संबंधित होता है। अत: व्यक्ति को शिक्षा और संतान के संबंध में विशेष शक्ति प्राप्त होगी।

ऐसा व्यक्ति अपने स्वार्थों को सिद्ध करने के लिए कटु वचनों का उपयोग करने वाला होता है। इन लोगों का दिमाग बहुत तेज चलता है और वे शारीरिक श्रम भी बहुत अच्छे से करते हैं लेकिन पैसा जुटाने में इन्हें हमेशा ही परेशानियां उठाना पड़ती है।

आगे पढि़ए मेष लग्न की कुंडली में सूर्य यदि बाहरवें भाव में हो तो व्यक्ति का जीवन कैसा रहता है...


जब हाथों मे ये रेखा टूटी या कटी हो तो सावधान रहें...

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हमारी हथेली में कई रेखाएं होती हैं जो हमारे जीवन की अलग-अलग बातों को प्रभावित करती हैं। ये रेखाएं जितनी स्पष्ट और दोष रहित होती हैं उतना ही अच्छा माना जाता है। मुख्य रूप से सभी की हथेली में ये तीन रेखाएं जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा स्पष्ट दिखाई देती हैं। इन तीनों में भी जीवन रेखा का काफी गहरा महत्व है।

हमारी हथेली में जैसी जीवन रेखा होती हैं हमारा जीवन ठीक वैसा ही चलता है। यदि ये रेखा अन्य छोटी-बड़ी रेखाओं से कटी हुई या टूटी हुई हो तो इसे अशुभ माना जाता है। जितनी लंबी जीवन रेखा होती है उतना ही लंबा हमारा जीवन होता है। यदि यह रेखा कहीं से टूटी हुई हो तो इसे अशुभ माना जाता है। ऐसे में जीवन रेखा के अनुसार आयु की गणना के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां जीवन रेखा टूटी है उस आयु में व्यक्ति को किसी गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है।

यदि जीवन रेखा अन्य छोटी-छोटी रेखाओं से कटी हुई है तो जहां से जीवन रेखा कटी हुई है उस आयु में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यदि जीवन रेखा टूटी हुई हो और उसके साथ ही कोई अन्य रेखा समानांतर रूप से चल रही हो तो जीवन रेखा के टूटने का अशुभ प्रभाव नष्ट हो जाता है।कहां होती है जीवन रेखा?

हथेली में सामान्यत: तीन रेखाएं मुख्य रूप से दिखाई देती हैं। इनमें से जो रेखा अंगूठे के ठीक नीचे शुक्र पर्वत को घेरे रहती है वहीं जीवन रेखा कहलाती है। यह रेखा इंडेक्स फिंगर के नीचे स्थित गुरु पर्वत के आसपास से प्रारंभ होकर हथेली के अंत मणिबंध की ओर जाती है।



बहुत कुछ बताता है चेहरे का काला तिल

चेहरे का तिल किसी भी खूबसूरत चेहरे की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है लेकिन तिल सिर्फ चेहरे को आकर्षक ही नहीं बनाते है बल्कि किसी व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य भी बताते हैं। चेहरे के हर भाग पर तिल का अपना प्रभाव है। किसी के भी गालों या अधरों पर काला तिल उसकी सुन्दरता में चार चांद लगा देता है।



- यदि किसी के दोनों आई ब्रो के बीच तिल हो तो ऐसा व्यक्ति लोगों का भला करने वाला और दिल का सच्चा होता है।



- सिर के राइट साइड में पाया जाने वाल तिल समाज में मान-प्रतिष्ठा दिलाने वाला होगा।



- मस्तक पर बीच में पाया जाने वाला तिल उस जातक की फाइनेंशियल कंडीशन को मजबूत बनाता है।



- गले पर दिखाई पड़ने वाला तिल उस जातक को तेज दिमाग का, पैसा कमाने में सफल व तरक्की करने वाला होता है।



- ठोड़ी पर पाया जाने वाला तिल व्यक्ति को स्वार्थी व समाज से कटा हुआ बनाता है।



- राइट गाल पर तिल उन्नतिशील और मेघावी होने की सूचना देता है।



- लेफ्ट गाल पर तिल शुभ नहीं माना जाता है, ऐसा तिल गृहस्थ जीवन में धन का अभाव बताता है।



- नाक के सीधे भाग पर तिल सुखी, धन संपन्न और नाक के लेफ्ट हिस्से पर तिल मेहनती , कठिनाई से सफलता का सूचक होता है।



- नाक के मध्य तिल हो तो ऐसा जातक स्थिर न रहकर इधर-उधर भटकता रहने वाला होता है।



- दाएँ हाथ पर तिल शुभ व बाएँ हाथ की हथेली में तिल फिजूल खर्च का सूचक होता है।



इस प्रकार तिल भी शुभ-अशुभता के संकेत देते हैं। महिलाओं में लेफ्ट साइड पर तिल शुभ होता है जबकि पुरुषों में राइट साइड पर तिल शुभ होता है।

मुठ्ठी में बंद होने वाला हर तिल नहीं होता शुभ

शरीर पर तिलों का बहुत महत्व है। कई मान्यताएं हमारे यहां प्राचीन काल से चली आ रही हैं। ऐसी ही एक मान्यता तिल के बारे में भी है। साधारणत: यह माना जाता है कि हथेली में तिल शुभ होता है। जिसकी हथेली में तिल मुठ्ठी में बंद होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है लेकिन यह सिर्फ एक भ्रांति है। हथेली में होने वाला हर तिल शुभ नहीं होता कुछ अशुभ फल देने वाले भी होते हैं।

- सूर्य पर्वत मतलब रिंग फिंगर के नीचे के क्षेत्र पर तिल हो तो व्यक्ति समाज में कलंकित होता है। किसी की गवाही की जमानत उल्टी अपने पर नुकसान देती है। नौकरी में पद से हटाया जाना और व्यापार में घाटा होता है। मान- सम्मान पर प्रभावित होता है और नेत्र संबंधित रोग तंग करते हैं।

- बुध पर्वत यानी लिटिल फिंगर के नीचे के क्षेत्र पर तिल हो तो व्यक्ति को व्यापार में हानि उठानी पड़ती है। ऐसा व्यक्ति हिसाब-किताब व गणित में धोखा खाता है और दिमागी रूप से कमजोर होता है।

- लिटिल फिंगर के नीचे वाला क्षेत्र जो हथेली के अंतिम छोर पर यानी मणिबंध से ऊपर का क्षेत्र जो चंद्र क्षेत्र कहलाता है, इस क्षेत्र पर यदि तिल हो तो ऐसे व्यक्ति के विवाह में देरी होती है। प्रेम में लगातार असफलता मिलती है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।






























5 comments:

  1. Sir ji ghar me koi vykti baar baar thik nahi rehta....i meen uska sythay...to kya kre.....kabhi kuch dukhta h....to ...kabhi kuch....or ye hamesha laga hi rehta h.....to kya kre....

    ReplyDelete
  2. अरविंद ज्योतिष मोबाइल नंबर 09970992037

    ReplyDelete
  3. अरविंद ज्योतिष मोबाइल नंबर 09970992037

    ReplyDelete
  4. Our Famous Indian Astrologer in New York Pandit Rudra ji is offering assistance and escorts to some of the renowned personalities of New York, USA. Our Top Indian Astrologer in New York pandit rudra ji has worked out fully fledged services interface for refined astrology services in New York. Already hailed as the Best Indian Astrologer in New York and all over the USA. He is one of the Very Best Astrologer in New York and currently offering a whole range of consultancy to help out the seekers.


    Astrologer in New York

    ReplyDelete
  5. Pandit Vivek Ji is the Best Indian Astrologer in Melbourne, Australia. He has become a world-renowned figure by offering the best solution and services to heal every sort of human issue. Everyone facing problems in Personal and Professional life, but they might be thinking that it is very difficult to get out a solution for those problems. Our Indian Astrologer Vivek Ji has years of experience in astrology services in Melbourne. He will give 100% Results for your life problems and you will get rid of all your life problems.


    Astrologer in Melbourne

    ReplyDelete